फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rain in ganesh temple in jaisalamer

अद्भुत हैं ये गणेश, रेगिस्तान में नदी के बीच इंद्र ने किया अभिषेक!

Mon, 17 Jul 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
rain in ganesh temple in jaisalamer
नदी के बहाव के बीच में गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
थार के रेगिस्तान के लिए पहचाने वाले जैसलमेर में इन दिनों एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। रेगिस्तान में गणपति के एक मंदिर पर मेघ ऐसे बरसे कि मंदिर पानी से लबालब हो गया। पानी में गणपति का सिर ही नजर आ रहा है। हालत यह है कि मंदिर के पुजारी भी पानी के बीच खड़े होकर गजानन की आराधना करते हैं।
विज्ञापन



मामला जैसलमेर के प्रसिद्ध एवं चमत्कारी चूंधी गणेश मंदिर से जुड़ा है। यहां झमाझम बारिश के दौरान हुआ नजारा देखने लायक था। रविवार शाम हुई झमाझम बारिश के साथ ही चमत्कारी चूंधी गणेश का मानो इन्द्रदेव ने ही जलाभिषेक कर दिया हो। जिला मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर दूर नदी के बहाव में स्थित चूंधी गणेश आस्था व श्रद्धा का अनूठा केन्द्र है।
विज्ञापन


जिलेभर से दर्शनार्थी चूंधी गणेश के मंदिर में पहुंचकर सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। नदी के बहाव में होने के कारण गणेश प्रतिमा पर लगातार पानी का बहाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल कर रहे हैं गणेश का जलाभिषेक, दर्शनार्थी रोमांचित

rain in ganesh temple in jaisalamer
पानी के बीच गणपति - फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश से एेसा लग रहा है कि जैसे सावन में इन्द्र भगवान ने चूंधी गणेश का जलाभिषेक करवाया हो। जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने चूंधी गणेश मंदिर की ओर से रूख किया।

जैसलमेर मे कुछ समय से आसमान मे बादल छाने व छंट जाने का दौर चल रहा था, लेकिन शाम होते होते बादलों ने स्थानीय लोगो को निराश नहीं किया। बारिश ने जहां मौसम खुशगवार कर दिया, वहीं गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed