{"_id":"5a1fc70c4f1c1b9e678bee67","slug":"rail-accident-on-delhi-mumbai-line-escaped-after-gangman-s-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के बीच यहां टूटा मिला ट्रैक, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के बीच यहां टूटा मिला ट्रैक, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक सुधारता गैंगमैन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यंत व्यस्त रहने वाले दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गैंगमेन की सूझबूझ के चलते आज एक बड़ा हादसा टल गया। यदि गैंगमैन टूटी हुई पटरी को नहीं देख पाता तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
जानकारी के अनुसार कोटा में दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर रामगंजमंडी के पास दरा व रावठा रेलवे स्टेशन के बीच गैंगमैन को एक पटरी टूटी हुई मिली, जिसके बाद उसने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पर पटरी टूटी होने से कोटा रेल मंडल के दफ्तर से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रेलवे ने ट्रैक सुधारने के लिए तुरन्त टीमें मौके पर भेजी और टीम ने पहुंचकर मरम्मत कार्य किया।

व्यस्त रूटों में से एक है दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग
डेमो इमेज
पटरी टूटी हुई पाए जाने के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तुरंत ही नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिसके कारण ट्रेनें काफी लेट भी चली।
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग का यह हिस्सा देश के काफी व्यस्त रूटों में से एक माना जाता है, जहां न सिर्फ दिल्ली और मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें गुजरती हैं, बल्कि जयपुर से मुंबई, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां भी यहीं से गुजरती हैं।