{"_id":"5a02f8764f1c1b60678b9e57","slug":"question-raises-over-ajmer-jail-security-after-mobile-phones-recovered-from-prisoners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, कैदियों के पास मिले मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, कैदियों के पास मिले मोबाइल फोन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्डकोर अपराधियों से भरी रहने वाली राजस्थान के अजमेर जिले की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने से एकबार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। फिर से यहां जेल की बैरक में दो कैदियों के पास मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
अजमेर की सेन्ट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। इस बार फिर जेल की तलाशी के दौरान वार्ड 9, 10, 11 और 14 में से दो मोबाइल फोन बरामद हुए जिसके बाद जेल अधीक्षक संजय यादव ने सिविल लाइंस थाने पर शिकायत दी। थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि कैदी समता और मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उनके मोबाइल जब्त करके काॅल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है।

सवालों के घेरे में जेल प्रबंधन
केंद्रीय कारागृह, अजमेर
जेल में मोबाइल मिलना जेल प्रबंधन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है कि आखिर बैरक में ये मोबाइल कैसे पहुंचे। आपको बता दें कि पूर्व में भी जेल से मोबाइल, नशे का सामान सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। हाल ही में कैदियों के परिजनों ने जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मोटी रकम मांगने का आरोप भी जड़ा था।