फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest in mds university

अजमेर: विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने किया रजिस्ट्रार का घेराव

Mon, 12 Jun 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
protest in mds university
विश्वविद्यालय में नारेबाजी करते छात्र - फोटो : amar ujala
अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव कर व्यवस्थाएं सही करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रनेता जितेन्द्र गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय में जगह—जगह गंदगी का आलम है। खास तौर से छात्राओं के हाॅस्टल में पिछले काफी समय से सफाई नहीं हुई, जिससे वहां रहना भी मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि जब इस संबंध में हाॅस्टल वार्डन से शिकायत की जाती है तो वार्डन व्यवस्थाए दुरूस्त करवाने की बजाय उन्हें ही फटकार लगाते हैं। छात्रों ने परिसर में वाई—फाई सिस्टम शुरू करवाने की भी मांग की है। साथ ही, विश्वविद्यालय में पीने के पानी की टंकियों में भी गंदगी जमा है और वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। गुर्जर ने कहा कि रजिस्ट्रार का घेराव कर एक सप्ताह में सभी मांगे पूरी करने की मांग की है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed