{"_id":"5a4e1cdc4f1c1bd5178b4d86","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-come-to-rajasthan-on-16-jan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी अब इस दिन करेंगे रिफाइनरी का शिलान्यास, बदला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी अब इस दिन करेंगे रिफाइनरी का शिलान्यास, बदला कार्यक्रम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
बाड़मेर के पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा दो दिन आगे बढ़ गया है। यहां पीएम रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के 14 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को 16 जनवरी कर दिया गया है। पीएम मोदी अब 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। इस दिन जनसभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं।
रिफाइनरी के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सरकार किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ परिवहन मंत्री मंत्री यूनुस खान, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बायतू विधायक कैलाश चौधरी भी थे। सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया।

Trending Videos
विवादों से जुड़ा है शिलान्यास कार्यक्रम
Narendra Modi
गौरतलब है कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम से करीब 43 हजार करोड़ की लगात से बनने वाली यह रिफाइनरी अभी तक राजनीतिक पैंतरेबाजी का शिकार रही है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि रिफाइनरी जल्द ही मूर्त रूप लेने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शिलान्यास से पूर्व रिफाइनरी निर्माण स्थल पर चार दीवारी का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि करीब चार वर्ष तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पचपदरा की इस रिफाइनरी का शिलान्यास कर चुके हैं। लेकिन राजनीतिक पैंतरेबाजी में फंसी इस रिफाइनरी के लिए राज्य सरकार ने अलग से उपक्रम बनाकर पुन: इसका शिलान्यास पीएम मोदी से कराने का निर्णय लिया है।