फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics: Rajasthan Pcc constituted State level coordination committee for Hath se Hath jodo campaign

Politics: कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी गठित, 17 जनवरी को BCC अध्यक्ष मीटिंग

Fri, 13 Jan 2023 08:04 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाने के लिए पार्टी मुख्यालय सचिव रामसिंह कस्वां के कॉर्डिनेशन में 8 सदस्यीय स्टेट लेवल कमेटी बना दी है।  साथ ही 17 जनवरी को ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक भी बुलाई है।

विज्ञापन
Politics: Rajasthan Pcc constituted State level coordination committee for Hath se Hath jodo campaign
कांग्रेस ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की स्टेट लेवल कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक्सटेंशन में 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलने वाले दो महीने के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की तैयारियां राजस्थान कांग्रेस ने तेज कर दी हैं। राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में इस अभियान को सफल रूप में चलाने के लिए मुख्यालय सचिव रामसिंह कस्वा के कॉर्डिनेशन में 8 सदस्यीय कमेटी बनाई है।  जिसमें को-कॉर्डिनेटर पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर होंगे। जबकि सचिव राजेंद्र यादव, देशराज मीणा, नरेश चौधरी, राजेंद्र आर्य,  छोटूराम मीणा, राहुल भाकर को कमेटी मेम्बर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री,जिलाध्यक्ष, जिला कॉर्डिनेटर से कॉर्डिनेशन करेगी कमेटी

 यह कमेटी डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर,  ब्लॉक अध्यक्ष,  जिलाध्यक्ष और प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी मंत्रियों के साथ कॉर्डिनेशन बनाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को बिना रुकावट चलाने के लिए काम करेगी। अभियान की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट और फीडबैक लेकर पीसीसी को जानकारी देगी।
विज्ञापन


17 जनवरी को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की पहली बैठक

डोटासरा ने राजस्थान में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की भी एक बेहद जरूरी बैठक 17 जनवरी को सुबह 11 बजे पीसीसी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन जयपुर में बुलाई है।  नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की इस पहली बैठक में उनका स्वागत करने के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा संगठन और पीसीसी के आगामी कामों की डिटेल में चर्चा करेंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने के टास्क दिए जाएंगे। इस दौरान एआईसीसी के निर्देशों के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्षों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक लेवल पर होने वाले कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed