{"_id":"6412c60ded6bd7dadb036423","slug":"politics-rajasthan-congress-declared-5-district-congress-committee-strengthening-before-election-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: चुनाव से पहले जिलों का संगठन खड़ा कर रही कांग्रेस, 5 डीसीसी की कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: चुनाव से पहले जिलों का संगठन खड़ा कर रही कांग्रेस, 5 डीसीसी की कार्यकारिणी घोषित
Thu, 16 Mar 2023 01:02 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:02 PM IST
सार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने 5 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जोधपुर नॉर्थ, जोधपुर साउथ, झालावाड़, अलवर और बारां की डीसीसी को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस ने 5 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित की।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की सुध लेनी शुरू कर दी है। पिछले करीब ढाई साल से ज्यादा वक्त से भंग चल रहीं जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित करने का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद पीसीसी सचिव ललित तूनवाल ने 5 जिला कांग्रेस कमेटियों- जोधपुर नॉर्थ, जोधपुर साउथ, झालावाड़, अलवर और बारां की कार्यकारिणी घोषित करते हुए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है।
सभी जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी डीसीसी में पदेन सदस्य
जिले के सभी निर्वाचित सांसद, विधायक, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटि के अध्यक्ष, निकायों के मेयर, सभापति, चेयरमैन, नेता प्रतिपक्ष, निर्वाचित पार्षद, जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, विभाग और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और संयोजक, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, जिले में रहने वाले, जिले से निर्वाचित और मनोनीत एआईसीसी, पीसीसी पदाधिकारी, सदस्य और बोर्ड, कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में पदेन सदस्य होंगे।
जोधपुर शहर नॉर्थ की डीसीसी कार्यकारिणी
जोधपुर शहर नॉर्थ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में कुश गहलोत को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। जेठू सिंह कच्छावाह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। एमएन रॉय और शैलजा परिहार को प्रवक्ता बनाया गया है। रतनलाल भाटी और मोहम्मद इकबाल छीपा को सोशल मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। जबकि 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
जोधपुर शहर साउथ की डीसीसी कार्यकारिणी
जोधपुर शहर दक्षिण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में ओमकार वर्मा संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष एनके दायमा को बनाया गया है। भाखरराम विश्नोई और अब्दुल रज्जाद जिन्दरान को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जबकि ऋषि माथुर और विनय कुमार नायक सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं।
झालावाड़ डीसीसी कार्यकारिणी
झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पुखराज जैन को संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष विकास पोरवाल बनाए गए हैं। प्रवक्ता पद पर सर्वेश्वर दत्त और शफीक अहमद की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया प्रभारी अलामत अली फोजदार को बनाया गया है। 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं।
बारां डीसीसी कार्यकारिणी
बारां जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में कैलाश जैन को संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष महावीर माथोड़िया बनाए गए हैं। विक्रात शर्मा और विशाल गालव प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। जबकि सोशल मीडिया प्रभारी पद पर सुरेंद्र नागर और प्रियंका मीणा को जिम्मा सौंपा गया है। 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं।
अलवर डीसीसी कार्यकारिणी
अलवर की जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी में सुरेंद्र माथुर को संगठन महामंत्री, अनिल जैन को कोषाध्यक्ष, रिपु दमन गुप्ता और शैलेंद्र अवस्थी को प्रवक्ता, देशपाल यादव और राजेश विरमानी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 30 सचिव बनाए गए हैं।
सियासी संकट में जुलाई 2020 में भंग की गई थीं डीसीसी कार्यकारिणी
जुलाई 2020 में राजस्थान कांग्रेस और सरकार में सियासी संकट के दौरान पीसीसी अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटाए जाने के बाद प्रदेश की सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की इकाईयों को भंग कर दिया गया था। राजस्थान के तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कमेटियों को भंग किया था। साथ ही नए सिरे से डीसीसी-बीसीसी गठित करने की बात कही थी। लेकिन गहलोत-पायलट खेमे की खींचतान के कारण कमेटियां लम्बे वक्त तक गठित नहीं हो सकीं। अब नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन में एडजस्ट कर पार्टी को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। जिलों के ज्यादातर प्रमुख नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मान रखते हुए उन्हें कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है।