Politics: विधानसभा में भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष और असम गवर्नर गुलाबचंद कटारिया,स्पीकर ने शॉल ओढ़ाकर दिया गुलाब
असम राज्यपाल मनोनीत होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सोमवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे,तो स्पीकर सीपी जोशी ने उन्हें चैम्बर में लाल गुलाब भेंट कर शॉल ओढ़ाया और मुंह मीठा कराया। फिर सदन में कटारिया को शुभकामनाएं दीं,तो कटारिया भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि कटारिया असम राज्यपाल पद की संवैधानिक मर्यादा का गौरवपूर्ण तरीके से निर्वहन करेंगे, जैसा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने किया है। जोशी ने कह- गुलाबचंद कटारिया का स्वागत उस दिन किया जाएगा, जब वो शपथ लेकर यहां आएंगे। स्पीकर जोशी बोले- मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हमारे सदन के नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिसकी बहुत खुशी है और वह इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर संवैधानिक मर्यादा पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा- कटारिया
सदन में भावुक होकर गुलाबचंद कटारिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान किसी को भी अवसर देना सही नहीं है, लेकिन मैं अपनी ओर से सभी विधानसभा सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादा है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मनोनीत असम के राज्यपाल कटारिया का टेबल बजाकर सदन में उपस्थित सभी विधायकों ने सम्मान किया।
स्पीकर ने शॉल ओढ़ाकर कटारिया को दिया लाल गुलाब
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के चैम्बर में पहुंचे। जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी विधायक ज्ञानचंद पारख, विधायक कालीचरण सर्राफ, सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सीपी जोशी ने गुलाबचंद कटारिया को लाल गुलाब का फूल भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।