फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics CM Gehlot says government will not repeat stop saying one who says opposite is not loyal to party

Politics: CM गहलोत बोले- सरकार रिपीट नहीं होगी, कहना बंद करें, उलटी बात कहने वाला पार्टी का वफादार नहीं

Thu, 29 Dec 2022 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 04:31 PM IST
सार

बजट पर सुझाव देने के लिए बुलाए गए कांग्रेस के एक दिन के अधिवेशन में सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी। सीएम ने कहा, यह कहना बंद कर दीजिए कि हमारी सरकार रिपीट नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Politics CM Gehlot says government will not repeat stop saying one who says opposite is not loyal to party
बजट अधिवेशन में गहलोत सहित अन्य नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजट अधिवेशन में सीएम अशोक गहलोत ने कहा, यदि हम रिपीट करेंगे तो यह राजस्थान नहीं बल्कि देश के लिए होगा। जो नेता खुद के मुंह से पार्टी के लिए उलटी बात कहे, वह पार्टी का वफादार नहीं है। पार्टी के प्रति वफादार रहो, निष्ठावान रहो, समर्पित रहो और धैर्य रखो। ईमानदारी उसी में है, सबको पद मिल नहीं सकते।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा, गलतियां सबसे होती हैं। हुई होंगी, नेता कार्यकर्ता नाराज होते हैं, लेकिन हम तय कर लें कि पार्टी हित में सब कुछ भूलकर सरकार दोबारा बनवानी है। हम अगर निकल जाएंगे और एक स्वर में बोलेंगे तो सरकार जरूर फिर से बनेगी। पर खुद के मुंह से उलटी बात करेंगे तो कुछ नहीं होगा। जो ऐसा बोलता है, वह कांग्रेस का वफादार नहीं है।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, सबको पद मिल नहीं सकता है। सोनिया गांधी ने कहा था कि धैर्य रखने वाले को कांग्रेस में पद मिलता ही मिलता है। गहलोत ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की तरफ इशारा करते हुए कहा, यह नीरज डांगी बैठा है। इसने कभी सोचा था कि यह राज्यसभा का मेंबर बन जाएगा। यह सोनिया गांधी की भावना थी। कब किसके ऊपर नजर चली जाए और मौका मिल जाए। मैं भी नहीं जानता था कि एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में अनुशासन नहीं है तो सही नहीं...
गहलोत ने कहा कि पार्टी में अनुशासन नहीं है तो यह सही नहीं है। जो पार्टी के प्रति निष्ठा रखता है तो वह नहीं चाहेगा कि पार्टी कमजोर हो। जब मैं दिल्ली का प्रभारी था तब कहा जा रहा था कि तीसरी बार सरकार बनना मुश्किल है, लेकिन मैंने नेताओं से कहा कि जब आप खुद ही कहोगे कि मुश्किल है तो सरकार कैसे बनेगी? आखिरकार वहां तीसरी बार भी सरकार बनी और मतभेद होने के बावजूद शीला दीक्षित ने कहा कि आपने जो कहा, उससे माहौल बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed