{"_id":"640fd5eb49f4fefee70d4bd6","slug":"policemen-thrashed-by-youths-drinking-alcohol-in-car-in-jaipur-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: सरेआम कार में शराब पीने से रोका तो युवकों ने पुलिसकर्मियों को लाठी से पीटा, दो घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: सरेआम कार में शराब पीने से रोका तो युवकों ने पुलिसकर्मियों को लाठी से पीटा, दो घायल, आरोपी फरार
Tue, 14 Mar 2023 07:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:33 AM IST
सार
राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में कार में बैठकर शराब पी रहे युवकों ने दो पुलिसकर्मियों पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में शराबियों के हमले से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। राजधानी में इस तरह की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है। इसको देखकर लगता है राजधानी में बदमाशों के मन में अब पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं बचा है। दोनों आरोपी सड़क पर कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने जब इनको रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रताप नगर इलाके में एक ढाबे के पास ही एक कार खड़ी थी। कार में कुछ लोग बैठे हुए थे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को स्थिति संदिग्ध लगने पर हेड कांस्टेबल किशन सिंह ने गाड़ी के पास जाकर युवकों को गाड़ी से बाहर आने को कहा। इस एक युवक नशे की हालत में लाठी लेकर उतरा और पुलिसकर्मी से बहस करते हुए लाठी लहराने लगा। जिसमें उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद युवक ने पुलिसकर्मी पर लाठी से हमला कर दिया। इतने में दूसरे पुलिस कर्मी हुकुम सिंह ने रोकने का प्रयास किया, जिसमें उसे भी चोट आई। इसके बाद गाड़ी में बैठे बाकी युवक भी बाहर निकल आए और लाठी चलानी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बैकअप मंगवाया, जिसके आने से पहले ही युवक भाग निकले। आरोपियों का एक का मोबाइल वहीं गिर गया जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन