{"_id":"59db79384f1c1bc9678b4d8c","slug":"police-team-raided-at-a-call-centre-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आॅनलाइन ठगी: राजस्थान पुलिस ने नोएडा में कॉल सेंटर पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅनलाइन ठगी: राजस्थान पुलिस ने नोएडा में कॉल सेंटर पर छापा मारा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
दबिश के दौरान मुंह छुपाते कॉल सेंटर कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस की टीम ने नोएडा में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस ने यहां करीब 100 लोगों से पूछताछ करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूछताछ के बाद आॅनलाइन ठगी के गोरखधंधे का पर्दाफाश हो सकता है। यह छापा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने मारा है। पुलिस ने ये कार्रवाई आॅनलाइन ठगी की शिकायत पर की है। यह शिकायत पिछले दिनों नाहरगढ़ थाना इलाके में साइबर क्राइम का मामला दर्ज हुआ है।
इस में परिवादी को फोन कर किसी ने बैंक डिटेल तथा अन्य जानकारी जुटाई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने नोएड़ा में दबिश दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा होने के संकेत दिए है। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक समेत 8-10 लोगों को हिरासत में ले रखा है। इसके साथ ही वहां से कुछ दस्तावेज और कम्प्युटर हार्डडिस्क एवं अन्य सामग्री जब्त की हैं।

जयपुर क्राइम ब्रांच की नोएडा में दूसरी बड़ी कार्रवाई
हिरासत में लिए गए कॉल सेंटर संचालक समेत अन्य कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने नोएडा में एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया था और जिस में करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा किया गया था। इस संबंध में अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
आज कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार और डीसीपी क्राइम डॉ. विकास कुमार के निर्देशन में की गई। जिसमें नाहरगढ़ थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा।