फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police officer in Rajasthan lodged complaint against MLA in court

राजस्थान: पुलिस अफसर ने विधायक के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत, गाली-गलौज और धमकियों का लगाया आरोप

Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 01:29 AM IST
सार

पुलिस बयान में उल्लेख किया गया है कि एसएचओ संजय कुमार का बयान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रावतभाटा की अदालत में दर्ज किया गया है और इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च के लिए निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Police officer in Rajasthan lodged complaint against MLA in court
कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अक्सर देखा जाता है सत्तारूढ़ पार्टी के नेता सरकार का डर दिखाकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है यहां एक पुलिस अधिकारी ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के खिलाफ एसीजेएम अदालत में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि विधायक ने आपराधिक अतिचार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए गाली गलौज, धमकी और दबाव बनाया।

विज्ञापन


सात मिनट लंबा ऑडियो क्लिप वायरल
भैंसरोडगढ़ थाने के एसएचओ संजय कुमार और बेगुन (चित्तौड़गढ़) के आरोपी कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के बीच शुक्रवार को कथित फोन कॉल का 7.37 मिनट लंबा ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। इसके बाद विपक्षी भाजपा ने सदन में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग की। 
विज्ञापन


गालियों से भरे 30 मिनट के वायरल ऑडियो में चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी एसएचओ को 100 से ज्यादा बार गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर विधायक ने कहा कि, ऑडियो से छेड़छाड़ की गई है, मैं तो कभी गालियां देता ही नहीं हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी
शनिवार को जारी एक पुलिस बयान में उल्लेख किया गया है कि एसएचओ संजय कुमार का बयान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रावतभाटा की अदालत में दर्ज किया गया है और इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च के लिए निर्धारित की गई है।


एसएचओ ने इससे पहले चित्तौड़गढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन को विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी और अनुरोध किया था कि उनका तबादला पुलिस लाइंस में कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed