फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrest thieves, steal Jewelery on Diwali

दिवाली की रात पार किया था सामान, पुलिस ने लगाया जख्मों पर मरहम

Sat, 21 Oct 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Police arrest thieves, steal Jewelery on Diwali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने मरहम लगाकर राहत पहुंचाई। 
विज्ञापन


जैसलमेर के रामदेवरा थाना इलाके के पोकरणपुरा बस्ती, रूणिचापुरा निवासी जीवणराम ने 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिवाली पर अपने बेटे के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी रिश्तेदार के यहां चली गई। इस दौरान अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा उठा ले गए। 

बक्से में उसकी पत्नी के गहने, भामाशाह कार्ड और करीब 8300 रुपए नकद रखे थें। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.15 लाख रुपए थी। 

यूं लगाया पुलिस ने मरहम

Police arrest thieves, steal Jewelery on Diwali
डेमो - फोटो : demo pic
सुबह जब महिला लौटकर आई तो ताला टूटा हुआ मिला। उसने अपने पति को सूचित किया। पति ने घर लौटकर देखा तो घर के आगे एक मोटरसाईकिल व तीन आदमियों के पेरो के निशान थे। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने चोरी की इस घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों  हरजेश, स्वरूपाराम, किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात  और इस घटना के दौरान प्रयोगम में ली गई मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed