फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pm Modi will innograte delhi-mumbai express way on 12 february in dausa Rajasthan, 3 rail projects also

पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, 3 रेल परियोजनाएं भी देंगे

Tue, 31 Jan 2023 12:06 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 12:06 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दौसा में होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। मोदी राजस्थान को 3 रेल परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। 



 

विज्ञापन
Pm Modi will innograte delhi-mumbai express way on 12 february in dausa Rajasthan, 3 rail projects also
पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दौसा जिले के नांगल राजावतान में दिल्ली-दौसा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश को 3 रेल परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। मोदी इस दौरान जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन के री-डवलपमेंट कार्य का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे । दोनों स्टेशन करीब 800 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल के कमलापति स्टेशन की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। जोधपुर मंडल के जोधपुर-लूणी-मारवाड़ ट्रैक के विद्युतीकरण का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


जयपुर-दिल्ली के बीच सफर दो घंटे कम होगा
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में रहेंगे।  इस रूट के जरिए जयपुर और दिल्ली के बीच का सफर लगभग 2 घंटे कम होगा। दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है।  पहले फेज में हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा के बीच ट्रैफिक शुरू होगा। सोहना से दौसा के बीच की दूरी 225 किलोमीटर है।

विज्ञापन

Pm Modi will innograte delhi-mumbai express way on 12 february in dausa Rajasthan, 3 rail projects also
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे - फोटो : Amar Ujala Digital

भारतमाला परियोजना के पहले फेज का हिस्सा है यह रूट
सोहना हरियाणा ज़िले में है और दौसा राजस्थान में है। सोहना-दौसा खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का पहला फेज है। ,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। जो करीब 1390 किलोमीटर लंबा रहेगा। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा के समय को भी 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा। यह मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इसे 'भारतमाला प्रोजेक्ट' के पहले फेज के हिस्से के तौर पर बनाया जा रहा है।

Pm Modi will innograte delhi-mumbai express way on 12 february in dausa Rajasthan, 3 rail projects also
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे - फोटो : Amar Ujala Digital

एक लाख करोड़ रुपए लागत आएगी 
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हो रहा है, जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है। इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। हाइवे पर हर 500 मीटर पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होगा।  एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 40 लाख पेड़ लगाए जाने की भी स्कीम तैयार की गई है।

विज्ञापन

Pm Modi will innograte delhi-mumbai express way on 12 february in dausa Rajasthan, 3 rail projects also
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे - फोटो : Amar Ujala Digital

टोल के लिए रुकना नहीं पड़ेगा
खास बात यह बताई जा रही है कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कटवाने के लिए लाइन में लगने या गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरे एक्सप्रेस वे पर नंबर प्लेट रीडर (NPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चलते वाहन का फास्ट टैग और गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे। जिससे चलती गाड़ी में ही टोल कट जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय पहले ही टोल रेट्स को मंजूरी दे चुका है। इस एक्सप्रेस वे पर रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, रिजॉर्ट्स,  शॉपिंग मॉल, फ्यूल स्टेशन, सुलभ फैसिलिटीज समेत कई  सुविधाएं वाहन चालकों और यात्रियों को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed