फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Modi praised Rajasthan for the G20 meeting Sherpa Management

G20 Sherpa Meet : PM मोदी ने की जी 20 बैठक को लेकर राजस्थान की सराहना, आयोजनों के डॉक्युमेंटेशन के दिए निर्देश

Sun, 11 Dec 2022 11:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

पीएम मोदी ने उदयपुर में जी 20 शेरपा बैठक के आयोजन के लिए राजस्थान की तारीफ की। इसके साथ ही शेरपाओं ने भी राजस्थान में डिजिटल लेन-देन में सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतरीन प्रयोग की प्रशंसा की।

विज्ञापन
PM Modi praised Rajasthan for the G20 meeting Sherpa Management
सीएम गहलोत और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में जी 20 शेरपा का सफल आयोजन हुआ। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 में की गई व्यवस्था की सराहना की है। इस दौरान मोदी ने उदयपुर में हुए पहले जी-20 शेरपा सम्मेलन का उदाहरण देते हुए सभी जी-20 आयोजनों के डॉक्युमेंटेशन करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जी-20 से संबंधित पहलुओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम गहलोत, अन्य राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और लेफ्टीनेंट गवर्नर मौजूद रहे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जी उदयपुर में हुए जी-20 शेरपा सम्मेलन का उदाहरण देते हुए प्रशासन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सभी जी-20 आयोजनों के डॉक्युमेंटेशन करने के निर्देश दिए। जिससे इसका आगे भी उपयोग किया जा सके। उदयपुर प्रशासन ने जी 20 के आयोजन की व्यवस्थाओं का डॉक्युमेंटेशन भी उच्च स्तर पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने अन्य राज्यों से की सहयोग की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे देश से जुड़ी है और यह देश की क्षमता व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने जी-20 आयोजनों में राज्यों/संघ शासित प्रदेशों से सहयोग की अपील की। विदेश मंत्री ने भी अपने विचार रखे और भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांता ने सम्मेलन की जानकारी दी। 


शेरपाओं ने भी की राजस्थान की तारीफ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक सभी प्रधानमंत्रियों ने भारत के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात है। जी-20 देश की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर दिखाने के लिए यह एक बड़ा मंच है। योजना के दौरान शेरपाओं ने राजस्थान में डिजिटल लेन-देन में सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतरीन प्रयोग की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed