{"_id":"59afa36d4f1c1ba6078b4829","slug":"pm-modi-likely-to-come-rajasthan-once-again-for-this-special-purpose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस खास काम के लिए पीएम मोदी फिर आएंगे राजस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खास काम के लिए पीएम मोदी फिर आएंगे राजस्थान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही झीलों की नगरी उदयपुर आए थे और कई हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया था। अब उनका फिर राजस्थान आने का कार्यक्रम है।
मोदी का इस बार धोरों की धरती बाड़मेर का दौरा प्रस्तावित है। अक्टूबर-नवंबर में रिफाइनरी का शिलान्यास उनसे कराने को लेकर राज्य सरकार ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रधानमंत्री की इस राजस्थान यात्रा को लेकर संकेत दिए थे। बताया जा रहा है कि सीएम राजे ने भी इस संबंध में पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने के लिए जरूरी है कि समूचे मारवाड़ की भागदारी हों। इसके लिए जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, पाली और सिरोही से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रमों और दौरों की लगेगी झड़ी
पचपदरा रिफाइनरी
जोधपुर से पचपदरा 100 किमी है। रिफाइनरी का बड़ा फायदा जोधपुर को मिलने वाला है। जालौर की दूरी भी 150 किमी के करीब ही है। इसी तरह पाली के लिए भी पचपदरा की दूरी इतनी ही है। जैसलमेर का एक हिस्सा भी इतना ही पड़ता है। ऐसे में यहां पर करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का भाजपा प्रयास करेगी।
आगामी दिनों में प्रधानमंत्री कार्यालय से इस कार्यक्रम को लेकर हरी झंडी मिलते ही यहां कार्यक्रमों व दौरों की झड़ी लगनी है। रिफाइनरी के इस कार्यक्रम का संदेश समूचे प्रदेश में जाना है, और इसका असर गुजरात पर भी पड़ना है।