फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pm modi address the rally in udaipur

आवभगत के साथ ही संस्कृति की झलक भी यहां लुभाएगी पीएम मोदी को

Tue, 29 Aug 2017 10:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
pm modi address the rally in udaipur
फाइल फोटो।

मेवाड़ की धरती पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए पहुंच रहें है। उदयपुर में होने जा रहें विशेष कार्यक्रम में पीएम 15 हजार करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं की सौगात देशवासियों को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन



खेलगांव में होने वाली जनसभा में पीएम मोदी का राजस्थानी परंपराओं के अनुसार स्वागत किया जाएगा। साथ ही मेवाड़ की संस्कृति की झलक भी पीएम मोदी को यहां देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष रुप से तैयारी शाही पगड़ी पहनाई जाएगी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मोदी को भूपाल शाही पगड़ी पहनाई जाएगी। साथ ही सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ओर सीएम राजे के लिए विशेष पगड़ी तैयार कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के लिए बिछाए पलक पांवड़े

pm modi address the rally in udaipur
वसुंधरा राजे

इसके अतिरिक्त भारत स्काउट गाइड कैडेट की ओर से एक लाख लोगों को मुफ्त चाय पिलाने का भी इंतजाम किया गया है।


इसके लिए नमो टी स्टाल के पांच काउंटर लगाए गए है। वहीं जनसभा में आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले श्रोता पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए इसके भी विशेष इंतजाम किए गए है।


महाराणा प्रताप की धरती पर हो रही इस जनसभा और विशेष कार्यक्रम को लेकर पूरे मेवाड़ में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला सोमवार से ही प्रारंभ हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed