{"_id":"5a6c98674f1c1bff388b4b11","slug":"plf-2018-begins-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में शुरू हुआ PLF 2018, साहित्य प्रेमियों का दिखा उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में शुरू हुआ PLF 2018, साहित्य प्रेमियों का दिखा उत्साह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
पीएलएफ 2018
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सामने जयपुर में अब पैरलल लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत की गई है। आयोजकों ने इसे पीएलएफ यानी समानांतर साहित्य उत्सव का नाम दिया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज तीन दिवसीय पीएलएफ 2018 की शुरुआत की गई। इस मौके पर पीएलएफ के अध्यक्ष ऋतुराज ने कहा कि समानांतर साहित्य उत्सव एक छोटी पहल है जिसे राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल एक शिशु के झील पर पत्थर फेंकने की कोशिश के समान है। पीएलएफ के प्रवक्ता पैरलल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से 27 से 29 जनवरी तक किया जाएगा। यहां एसएमएस स्टेडियम के पास यूथ हॉस्टल में चलने वाले इस फेस्टिवल का समय सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है।
आज पीएलएफ का उद्घाटन साहित्यकार विभूति नारायण, अर्जुन देव चारण, मैत्रेयी पुष्पा, राजेंद्र राजन, नरेश सक्सेना, विष्णु खरे और लीलाधर मंडलोई ने दीप प्रज्जवलित करके किया। साहित्य उत्सव में कई तरह के वैन्यू भी रखे गए हैं। इनमें मुक्तिबोध मंच, बिज्जी की बैठक, हरीश भदानी नुक्कड़ और गोडावण खास होंगे। इन वैन्यूज में राजस्थान सहित देशभर के साहित्यकार मुख्य विषयों पर चर्चा करेंगे।