{"_id":"5972eee34f1c1b345a8b49a4","slug":"people-show-inhumanity-at-accidental-place-near-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घायलों की मदद के लिए नहीं अंगूठी और सोने की चेन उतारने के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों की मदद के लिए नहीं अंगूठी और सोने की चेन उतारने के लिए बढ़े हाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर शव
जब सड़क हादसे होते है तो कई बार स्थानीय लोगों का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिलता है। शनिवार को अहमदाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही एक बस उदयपुर के नजदीक पलट गई।
जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। लेकिन हादसे के तुरंत के बाद ऐसा कुछ भी देखने को मिला जिससे मानवीयता तार-तार होती दिखी। सड़क पर कराहते घायलों को मदद देने के स्थान पर कुछ अज्ञात लोग उनके हाथों से अंगूठी व सोने की चेन निकालते दिखे।

Trending Videos
नहीं हुई अभी तक पहचान
दुर्घटनाग्रस्त बस
जबकि बेसुध पड़े घायलों की जेब की तलाशी लेने में ऐसे लोगों का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा। दर्द से कराहते और खून से लथपथ लोगों को अस्पताल तो अवश्य पहुंचाया गया लेकिन उनकी ज्वैलरी उनके शरीर पर नहीं थी।
वहीं इस मामले में पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। घटना की बाद काफी देर तक सड़क जाम रही जिस कारण वहां काफी भीड़ थी। इसलिए ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों की पहचान करना भी काफी मुश्किल है।
वहीं इस मामले में पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। घटना की बाद काफी देर तक सड़क जाम रही जिस कारण वहां काफी भीड़ थी। इसलिए ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों की पहचान करना भी काफी मुश्किल है।