{"_id":"59b7a8f54f1c1be67f8b63e4","slug":"pen-down-protest-by-advocates-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे वकील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला लगातार गर्माता जा रहा है आज इसी के चलते वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया।
घटना के विरोध में आज जैसलमेर जिला मुख्यालय व पोकरण में अधिवक्ताओं ने पेन डाउन हड़ताल रखते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में जिला बार एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पोकरण के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में धरना देकर विरोध दर्ज करवाया।
अधिवक्ताओं ने पुलिस थाना पोकरण के थानाधिकारी माणकराव विश्नोई को एपीओ करने व आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी। जिलेभर के अधिवक्ताओं ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की।
जानकारी के अनुसार पोकरण कस्बे में कल सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता तनेरावसिंह भाटी के साथ पुलिस थाना पोकरण परिसर में ही उपस्थित भीड़ ने मारपीट कर दी। अधिवक्ता तनेरावसिंह के साथ पुलिस थाना परिसर में मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने जमकर पिटाई की। अधिवक्ता पुलिस थाना परिसर से कोर्ट परिसर की तरफ भागा लेकिन भीड़ ने पीछे भागते हुए अधिवक्ता की जमकर पिटाई की।