फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pawan Yadav became the president of the University of Rajasthan University

कुर्सी को रास आ रहे हैं बागी, एक और बगावत जिसने हासिल की जीत

Mon, 04 Sep 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Pawan Yadav became the president of the University of Rajasthan University
जीत के बाद पवन यादव - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों में इस बार के चुनाव परिणाम देखकर कहा जा सकता है कि इतिहास अपने आप को दोहराता है। लगातार दूसरे साल एबीवीपी संगठन से बागी होने वाले छात्रनेता ने जीत हासिल की है। इस बार एबीवीपी से बागी पवन यादव 5359 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने हैं। वहीं पिछले साल एबीवीपी के बागी अंकित धायल ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन


बगावत राजस्थान यूनिवर्सिटी के इन चुनावों में छात्रनेताओं को बहुत रास आ रही है।  मतलब यह कि अब तक जितने भी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें संगठन से  बगावत करने वालों की संख्या काफी है। फिर चाहे एबीवीपी हो या एनएसयूआई, बगावत करने वाले प्रत्याशी छात्रों की पसंद भी बनते हैं।
विज्ञापन


अब तक 34 छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं, जिनमें से करीब 17 ऐसे हैं, जिन्होंने अपने संगठन से बगावत की थी। पवन यादव को मिलाकर अब 18 अध्यक्ष ऐसे हो गए हैं, जिन्होंने अपने संगठन के बिना चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव 1967 से हुई थी। पहले छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श किशोर सक्सेना अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए थे। अध्यक्ष पद पर कब्जा करने वाली अकेली छात्रा रही है प्रभा चौधरी। प्रभा ने साल 2011-12 में चुनाव जीत कर  इतिहास बनाया था। प्रभा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और एबीवीपी और एनएसयूआई को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। वहीं, एबीवीपी ने अब तक 9 अध्यक्ष और एनएसयूआई 5 अध्यक्ष बना चुकी है।

एक बार फिर एबीवीपी के बागी पवन ने फिर इस बात को साबित कर दिया है, बागी प्रत्याशी ही छात्रों की पहली पसंद बनता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed