{"_id":"5a0574474f1c1b65548bc38b","slug":"passengers-got-troubled-at-jaipur-airport-last-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए एयर इंडिया के पायलट ने प्लेन उड़ाने से कर दिया मना, हैरान रह गए सभी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए एयर इंडिया के पायलट ने प्लेन उड़ाने से कर दिया मना, हैरान रह गए सभी....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
एयर इंडिया के एक पायलट का जवाब सुनकर घंटों से इंतजार कर रहे यात्री और एयरपोर्ट के अधिकारी सकते में आ गए। दरअसल मामला जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट का है। जब बीती रात एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 91 644 के पायलट ने प्लेन उड़ाने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पायलट का कहना था कि उसकी ड्यूटी का टाइम पूरा हो गया है इसलिए वह प्लेन नहीं उड़ाएगा। दरअसल, दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट को रात्रि करीब नौ बजे जयपुर पहुंचना था, लेकिन वह रात्रि करीब 1:30 बजे जयपुर पहुंची। इसके बाद करीब दो बजे प्लेन को वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
यात्रियों को हुई परेशानी
फाइल फोटो।
लेकिन पायलट के मना करने से 40 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सांगाानेर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार डीजीसीए के नियमों का हवाला देते हुए पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार जिन यात्रियों को दिल्ली जाना था उनमें से कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया है। जबकि कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है उन्हें अगली फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा।