{"_id":"59329c3c4f1c1bcb63bdbfb3","slug":"paint-on-mobile-toilets-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर कम्युनिटी मोबाइल टायलेट्स को पेंट करने की मुहिम से जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी मोबाइल टायलेट्स को पेंट करने की मुहिम से जुड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टायलेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर नगर निगम की ओर से पब्लिक टायलेट्स को पेंट करने की मुहिम को अब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का सपोर्ट मिला है। अब यह कम्युनिटी भी निगम के इस कार्य में उनका सहयोग करेगी।
दरअसल, महापौर डॉ. अशोक लाहोटी की पहल पर जयपुर नगर निगम की ओर से पब्लिक टायलेट्स पर कलात्मक पेंटिंग करवाई जा रही है। नगर निगम जयपुर की इस मुहिम की सराहना करते हुए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी ट्वीट का जवाब देते हुए इसे महान काम बताया है। इसके साथ ही जयपुर नगर निगम की इस मुहिम को शहर की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का भी सपोर्ट मिला है। अब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी नगर निगम जयपुर के मोबाइल टायलेट्स को पेंट करेगी।
महापौर ने बताया कि मोबाइल टायलेट्स को सुंदर बनाने से लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता बढ़ेगी। क्रिएटिव तरीके से मोबाइल टायलेट्स को आकर्षक बनाकर लोगों को इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पारंपरिक ब्लू पोटरी और राजस्थानी कठपुतली थीम पर पेंट किए गए मोबाइल शहर में जगह—जगह लगे हुए हैं। इस रचनात्मक तरीके ने जयपुर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।