फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy supreme court give relief to bhansali and kalvi said this

पद्मावती बैन को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालों के पास आधार ही नहीं - कालवी

Tue, 28 Nov 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy supreme court give relief to bhansali and kalvi said this
सुप्रीम कोर्ट
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर मच रहा शोर अभी थमा नहीं है। हालांकि भंसाली के लिए राहत की बात यह है कि एक माह में तीसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


इधर, आज फिर से खारिज हुई याचिका को लेकर करणी सेना की ओर कहा गया है, जो लोग फिल्म बैन को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे है उनका पक्ष मजबूत नहीं है। करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी के अनुसार पद्मावती फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली का करार सीधे करणी सेना के साथ हुआ था, जो भंसाली ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन


कालवी के अनुसार जब अदालत के सामने करार संबंधी दस्तावेज और संजय लीला भंसाली की ओर से उसकी अव्हेलना करने की बात रखी जाएगी, तो पक्ष अपने आप मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना को फिलहाल अदालत जाने की जरूरत नहीं

padmavati controversy supreme court give relief to bhansali and kalvi said this
लोकेन्द्र सिंह कालवी
कालवी ने कहा कि करार से सबंधित कागजात और अन्य जरुरी जानकारियां सिर्फ करणी सेना के पास ही है। कालवी का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि यदि करणी सेना कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है तो फिल्म पर स्टे जरूर मिलेगा।

हालांकि करणी सेना को फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। क्योंकि लोगों के भारी विरोध के चलते भंसाली अपने फिल्म को रिलीज करने की हालत में ही नहीं है। गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि संवैधानिक और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को ऐसे विषयों को  लेकर गैर जरुरी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed