{"_id":"5a63160c4f1c1b6d268b5695","slug":"padmavati-controversy-jan-25-will-come-but-padmaavat-film-will-not-come-in-rajasthan-kalvi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी तो आएगी, लेकिन 'पद्मावत' नहीं आएगी- कालवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जनवरी तो आएगी, लेकिन 'पद्मावत' नहीं आएगी- कालवी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' पर घमासान और तेज होने के संकेत आज एक बार फिर मिले हैं। जयपुर में राजपूत संगठन से जुड़े नेताओं ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट कभी नहीं आएगी।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने को लेकर जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राजपूत नेता कालवी पूरी तरह संजय लीला भंसाली से नाराज दिखे। उन्होंने यहां साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि हर बार की तरह 25 जनवरी तो आएगी, लेकिन फिल्म 'पद्मावत' नहीं आएगी।
गौरतलब है कि भंसाली ने आगामी 25 जनवरी को फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज करने की डेट तय की है। उन्होंने कहा कि अब ये फिल्म हॉल वालों को तय करना है कि वो हमारे साथ हैं या नहीं।

धमकी देने वाले व वसूली का ख्वाब देखने वालों को भी धमकाया
प्रेस कांफ्रेस के लिए राजपूत सभा भवन जाते राजपूत समाज के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी
- फोटो : amar ujala
लोकेन्द्र सिंह कालवी ने करणी सेना के नाम पर पद्मावत से जुड़े निर्माता-निर्देशक व कलाकारों को धमकी देने वालों और वसुली की फिराक वालों को भी धमकाया।
उन्होंने कहा कि जब से 'पद्मावत' को लेकर विरोध शुरू हुआ है राजपूत समाज से जुड़े लोगों पर मुंबई वालों की भी नजर है। इसके बाद से ही हमारे बारे में देश में कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। हो सकता है हमारे फोन भी आॅबजर्वेशन पर हों और कोई स्टिंग आॅपरेशन किया जा रहा हो।
उन्होंने ये भी साफ कहा कि उन्हें भंसाली के द्वारा भेजे गए पत्र में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसे तो आग के हवाले ही किया जाएगा।