{"_id":"5a69aefc4f1c1b88268b682e","slug":"padmavat-karni-sena-protest-everywhere-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के विरोध में करणी सेना ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिसवाले भी हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' के विरोध में करणी सेना ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिसवाले भी हुए शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के कारण देशभर में बवाल मचा हुआ है। विशेषकर राजस्थान के अधिकांश जिलों में करणी सेना कहर बरपा रही है। करणी सेना के आगे आम जन के साथ पुलिसवाले भी बेबस नजर आ रहे हैं।
उग्र और हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में आज उदयपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट का प्रयास किया। गौरतलब है कि उदयपुर शहर में सुबह से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-अहमदाबाद हाईवे को भी उदयपुर के नजदीक कई स्थानों पर जाम कर दिया। फिलहाल राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में करणी सेना ने बंद का आह्वान किया हुआ है। जबकि 20 से अधिक जिलों का जनजीवन पूर्ण रूप से प्रभावित है।

Trending Videos
कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
जोधपुर में सिनेमाघर के बाहर नोटिस चस्पा(गोले में)
- फोटो : amar ujala
जोधपुर में भी आज करणी सेना सहित संगठनों ने फिल्म 'पद्मावत' पर देशभर में बैन लगाने की मांग की। इस दौरान मारवाड राजपूत सभा भवन में करणी सेना सहित संगठनों से जुड़े लोग जमा हुए। यहां बैठक में सभी ने फिल्म को बैन करने का निर्णय लिया और एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। हांलांकि इस दौरान कुछ युवकों ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष रैली के रूप में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
उधर, सिनेमाघर संचालकों ने पहले ही यहां फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित नहीं करने के नोटिस चस्पा कर दिए। हालांकि, एहतियात के तौर पर यहां सिनेमाघरों के बाहर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहे।
उधर, सिनेमाघर संचालकों ने पहले ही यहां फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित नहीं करने के नोटिस चस्पा कर दिए। हालांकि, एहतियात के तौर पर यहां सिनेमाघरों के बाहर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहे।