फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat protest rajput leaders are arrested in india including rajasthan

पद्मावत: राजपूत नेताओं की धरपकड़ शुरू, चित्तौड़ में दुर्ग के आसपास अघोषित कर्फ्यू

Wed, 24 Jan 2018 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
padmaavat protest rajput leaders are arrested in india including rajasthan
padmaavat protest - फोटो : ani
'पद्मावत' की रिलीज पर रोक की मांग को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीं, करणी सेना समेत अन्य राजपूत संगठनों के नेताओं की धरपकड़ पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली की यह विवादित फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके विरोध में देशभर में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में आधा दर्जन से अधिक राजपूत संगठनों के नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
विज्ञापन


 पुलिस ने श्री राजपूत करणी सेना, चितौड़गढ़ इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोट और उपाध्यक्ष कमलेंदु सिंह सोलंकी के आवास पर मंगलवार देर रात छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने संगठन के मुख्य सदस्यों में से एक देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में खुद की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए दावा किया कि अब तक पुलिस ने अलग-अलग जगह पर 148 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य इलाकों में भी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। कालवी ने स्पष्ट कहा कि इस फिल्म का विरोध जारी रहेगा। 

चित्तौड़ दुर्ग के आसपास अघोषित कर्फ्यू

padmaavat protest rajput leaders are arrested in india including rajasthan
फाइल फोटो।
चित्तौड़गढ़ में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। आज चित्तौड़गढ़ में क्षत्राणियों ने चित्तौड़ दुर्ग में जबरन प्रवेश करने का भी प्रयास किया। वे चित्तौड़ दुर्ग में स्थित जौहर स्थल जाना चाहती थीं। रानी पद्मिनी ने 16000 रानियों व अन्य महिलाओं के साथ यहीं जौहर किया था। 

क्षत्राणियों की ओर से जौहर करने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। यहां तनाव की स्थिति को देखते हुए दुर्ग के आसपास किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। इलाके में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति नजर आ रही है। 

दूसरी तरफ, राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक सहित कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान कई जगह हाईवे जाम किया और बसों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed