फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat- home minister call a Emergency meeting

'पद्मावत' को लेकर आपात बैठक शुरू, गृहमंत्री के कमरे में पहुंची करणी सेना

Sat, 20 Jan 2018 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
padmaavat-  home minister call a Emergency meeting
बैठक में गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर बढ़ते हुए विवाद ने अब सरकार को भी परेशानी में डाल दिया है। इस फिल्म को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर आपात बैठक शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बैठक राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ले रहे हैं और शासन सचिवालय स्थित उनके कमरे में राजपूत समाज के मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ भी बैठे हैं। साथ ही, करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी, अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित अन्य प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। वहीं अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव दीपक उप्रेती, डीजीपी ओ.पी. गल्होत्रा, एडीजी लॉ एंड अॉर्डर पी.के. सिंह सहित आला अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल कानून व्यवस्था को बनाए रखना है, इस कारण इस बैठक के लिए गृहमंत्री ने राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को बुलावा भेजा था। दरअसल, आज दोपहर करणी सेना ने प्रेस कांफ्रेंस करके साफ हिदायत दी थी कि सिनेमा हॉल मालिक फिल्म को न लगाएं और जनता से अपील की है कि वे रिलीज वाले दिन जनता कर्फ्यू लगाए। इसके साथ ही करणी सेना ने किसी भी सूरत में फिल्म नहीं लगने दिए जाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने भी दिया आश्वासन

padmaavat-  home minister call a Emergency meeting
वसुंधरा राजे
राजस्थान में दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हैं और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोर-शोर से भाजपा का प्रचार कर रही हैं। इस दौरान पद्मावत को लेकर राजपूतों की नराजगी भी झेलनी पड़ रही है। आज सीएम ने अपने अजमेर दौरे के दौरान राजपूत समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की बात भी कही थी।

 उम्मीद की जा रही है कि सरकार की ओर से कुछ समझाइश या सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed