{"_id":"6412b29fc4dd440fc4078daa","slug":"organization-anjuman-syed-jadgan-sent-aid-money-to-turkey-and-syrians-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मदद को आगे आई खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान, तुर्की को 25 लाख और सीरिया को 11 लाख सहायता भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मदद को आगे आई खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान, तुर्की को 25 लाख और सीरिया को 11 लाख सहायता भेजी
Thu, 16 Mar 2023 11:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:39 AM IST
सार
खादिमों की संस्था अंजुमन ने तुर्की को 25 लाख और सीरिया को 11 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी। सचिव सरवर चिश्ती बोले- भारत में भी कोई आपदा आती है तो करते हैं मदद।
विज्ञापन
खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश और दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देने वाली विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान ने सीरिया और तुर्की में आई आपदा पर उन्हें सहायता राशि दी है। यह राशि दिल्ली स्थित एम्बेसी के जरिए दी जाएगी। दान दी गई राशि को चंदे के रूप में सभी खादिमों ने एकत्रित किया है।
कई अवसर पर आगे आई है संस्था
अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने बताया कि खादिमों की संस्था अंजुमन की ओर से टर्की में 25 लाख और सीरिया में 11 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में भी उन्होंने सहायता राशि दी है, जिसमें लातूर हो, कारगिल युद्ध हो, सुनामी हो, चाइना वार हुआ या जो भी प्राकृतिक आपदा होती है तब सहायता की जाती है। सरवर चिश्ती ने कहा कि अगर भारत में भी कोई आपदा आती है उसमें व सहायता देते हैं।