फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Opposition will take up the deteriorating law and order in the assembly

Rajasthan Budget: विधानसभा सत्र में आज हंगामे के आसार, बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने की तैयारी

Tue, 28 Feb 2023 11:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Feb 2023 11:35 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 दिन के ब्रेक के बाद आज शुरू होने जा रहा है। इन बीते दिनों में प्रदेश में हुए अपराध को विपक्ष ने मुद्दा बनाया है। जिसको लेकर आज सत्र में हंगामे के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Opposition will take up the deteriorating law and order in the assembly
पुखराज गर्ग, धर्म नारायण जोशी,साफिया जुबेर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा में आज के दिन चर्चा का विषय कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान की वर्तमान स्थिति का रहेगा। राजस्थान सरकार बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जवाब देने होंगे। भाजपा विधायक से लेकर आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष तक सभी कानून व्यवस्था पर सरकार पर सवाल दागने को तैयार हैं।

विज्ञापन


विधानसभा जाते हुए भाजपा के विधायक धर्म नारायण जोशी ने कहा- कानून व्यवस्था को लेकर आज सरकार की बखिया उधेड़ेंगे। वहीं, आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति जोधपुर में सबसे ज्यादा खराब है। वहां पर आए दिन गोलियां चल रही हैं बजरी माफिया हावी है। इसको लेकर आज विधानसभा में मामला उठाएंगे।
विज्ञापन


सरकार के मंत्री कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर ही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही हैं। उनका कहना है कि मेरे ही क्षेत्र में नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, हमारे क्षेत्र में थानों में प्रभावी काम नहीं हो पाते हैं। मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी गई। ठीक उसी प्रकार और वैसा ही मुआवजा नासिर और जुनैद हत्याकांड में भी दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed