{"_id":"59ede99f4f1c1bee688b704b","slug":"one-stap-center-for-the-protection-of-women-in-15-districts-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं की शिकायतों पर लिया जाएगा तत्काल एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं की शिकायतों पर लिया जाएगा तत्काल एक्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की समस्याओं पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अजमेर जिले के पुराने आरपीएससी भवन में सखी केन्द्र वन स्टाॅप सेंटर स्थापित किया है।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, अजमेर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन शिवशंकर हेड़ा, उपमहापौर सम्पत सांखला ने पुरानी आरपीएससी में खोले गए अस्थाई सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। भदेल ने बताया कि यहां पर पीड़ित महिलाओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे कि महिलाओं को एक ही जगह पर पहुंचकर अपनी परेशानियों से निजात मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा, जो पीड़ित महिलाओं का उपचार कर सकेंगे। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता दी जाएगी। पुलिस की टीम शिकायत दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदेश के 15 जिलों में सखी केन्द्र वन स्टाॅप सेंटर सोमवार से शुरू किए गए।