फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more rumour taking place in rajasthan

महिलाओं की चोटी के बाद अब गाय की पूंछ पर टूटी ये आफत

Tue, 05 Sep 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
one more rumour taking place in rajasthan
गाय की कटी पूंछ

अंधविश्वास और रहस्यमयी घटनाओं से बचने के लिए भले ही कितनी ही समझाइश क्यों न की जाए, लेकिन वे समय-समय पर सिर उठाती ही रहती हैं। हाल ही महिलाओं की चोटी कटने जैसी अजीबो गरीब घटनाएं सामने आईं, लेकिन अब गाय के साथ दर्दनाक घटित हो रहा है।

विज्ञापन



कुछ समय पूर्व राजस्थान के बाड़मेर से फैली महिलाओं के चोटी काटने की अफवाह यूपी सहित देश कई राज्यों में पहुंच गईं। अब राजस्थान में ही अलवर जिले से एक और रहस्यमयी घटना के सुर सुनाई देने लगे हैं। घटना जिले के अलीपुर गांव की गौशाला की है। पिछले कुछ दिनों में इस गौशाला में रहने वाली दस गायों की पूंछ रहस्यमयी तरीके से कटी मिली है।
विज्ञापन


ये घटना स्थानीय लोगों को हैरत में ही नहीं डाल रही है, बल्कि पूंछ कटने से गायों को उठे दर्द के अहसास से भी लोग व्यथित हैं।

कालिया गौशाला बनी टारगेट, पुलिस ने भी देखा

one more rumour taking place in rajasthan
गाय की पूंछ

ये मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार गायों के पूंछ काटे जाने की घटना कालिया गौशाला की है। पुलिस मौके पर पहुंची और गायों को देखा, तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

गौशाला के संचालकों और गौसेवकों के बीच इस घटना से हड़कम्प मच गया है। आस-पास के इलाकों में गायों के साथ हुई ये घटना आग की तरह फैल चुकी है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।

गौशाला से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां इससे पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लेकिन पिछले बीस दिनों में दस गायों की पूंछ कटी मिली है।

स्थानीय लोग लगा रहे हैं ये आरोप

one more rumour taking place in rajasthan
फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार इस गौशाला में वर्तमान में 400 से अधिक गाये हैं। हालांकि गौशाला संचालक आरोप लगा रहे हैं कि यह काम समाजकंटकों का है।

संचालकों का कहना है कि कटी हुई पूंछ कहीं भी नहीं मिली है। इसको लेकर भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा चल रही है कि गायों की पूंछ काट कर ले जाने वाले लोग आखिर इन पूंछो के साथ क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed