{"_id":"5a00425d4f1c1b79548bb700","slug":"one-died-in-road-accident-at-jodhpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार फिर बनी जान की दुश्मन, बाइक के परखच्चे उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार फिर बनी जान की दुश्मन, बाइक के परखच्चे उड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की रफ्तार आए दिन लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। इसके बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही बदस्तूर जारी है। आज ऐसी ही लापरवाही ने एक जने की जान ले ली।
दुर्घटना राजस्थान के जैसलमेर के फलसूण्ड उपखण्ड क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार फलसूण्ड-जोधपुर सड़क मार्ग पर आज दोपहर एक पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि उससे टकराकर बाइक टुकड़े-टुकड़े हो गई। आमने सामने हुई इस भिड़ंत में बाइक चालक युवक ओमाराम ने मौका स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, सूचना पर पुलिस थाना फलसूण्ड की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही, फरार हुए पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।