{"_id":"597dcf1e4f1c1b723c8b474c","slug":"no-tobbaco-zone-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाते समय एसपी ने देखा यह नजारा, जारी किए ये आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाते समय एसपी ने देखा यह नजारा, जारी किए ये आदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
आॅफिस से घर जाते समय एसपी ने सड़क पर एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी को धुएं के छल्ले उड़ाते देखा। उन्हें बहुत दुख हुआ।
एसपी ने इसके बाद सिगरेट एवं अन्य तंबाकू नियंत्रण अधिनियम यानि कोटपा को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी कर दिए। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने जिले के सभी थानों, पुलिस चौकी और पुलिस लाइन को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए कोटपा को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले आमजन के खिलाफ भी कोटपा की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वह आॅफिस से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक यातायात का पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर धुएं के छल्ले उड़ा रहा था। यह नजारा देखकर उन्हें खासा दुख हुआ।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ही खुले में धूम्रपान करेगी तो आमजन पर क्या असर होगा? इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि पुलिस लाइन, पुलिस थाना और चौकियों को तम्बाकू मुक्त जोन घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि थाने में कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी धूम्रपान करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कोटपा की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अब हुक्का बार शहर में नहीं चलने दिया जाएगा।