{"_id":"5a3a55664f1c1b6e468bbb21","slug":"no-photo-of-former-chief-minister-in-the-banner-angry-rajasthan-congress-activist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में सामने आई गुटबाजी, बैनर से ये बड़ा नेता गायब, गुस्साए कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में सामने आई गुटबाजी, बैनर से ये बड़ा नेता गायब, गुस्साए कार्यकर्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
बैनर जिसको लेकर विरोध हुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन यहां कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी सामने आ रही है।
अजमेर में लोकसभा उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते कांग्रेस पार्टी जहां एक ओर से बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करके पार्टी को मजबूती प्रदान करना चाह रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के चलते बड़े नेताओं की फोटो ही बैनर से गायब है।
आज यहां अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित हुए 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यकर्ता सम्मेलन के बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो नहीं होने का कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन वैशाली नगर में और दक्षिण क्षेत्र का पालबीचला स्थित निजी समारोह स्थल में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में लगाए गए बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो को छोड़कर स्थानीय नेताओं को भी जगह दी गई। ऐसे में कई कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के समक्ष मामले में विरोध जताया, लेकिन उन्हें चुप करवा दिया गया।

फिर दी ये सफाई, जानिए
कार्यकर्ता सम्मेलन में लगा बैनर, जिस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
- फोटो : amar ujala
वहीं, बंसल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सभी पार्टियों में छोटी-मोटी शिकायतें होती रहती हैं। जहां तक पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की फोटो की बात है तो वह पार्टी के सम्मानीय नेता हैं। इसका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा।
उधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अनुसार सम्मेलन में सभी बूथ स्तर के नेताओं को आना था लेकिन नाम मात्र के नेता ही इसमें उपस्थित हुए। इससे विवेक बंसल भी हैरान रहे। हालांकि, उन्होंने उपस्थित लोगों से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही।