फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nirmala sitharaman- rajasthan witnessed defence minister flying sukhoi aircraft in jodhpur

इतिहास बनाने के बाद बोलीं रक्षा मंत्री, आवाज से तेज और माउंट एवरेस्ट से ऊंची रही मेरी उड़ान

Wed, 17 Jan 2018 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman- rajasthan witnessed defence minister flying sukhoi aircraft in jodhpur
सुखोई से थम्स अप करतीं रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
निर्मला सीतारमण ने आज इतिहास रचते हुए पहली महिला रक्षा मंत्री के तौर पर सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमान में सफलतापूर्वक उड़ान को पूरा कर लिया। वे को-पायलट के तौर पर सुखोई विमान में आज सवार हुईं थी। 
विज्ञापन

आज जोधपुर के भारतीय वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरकर उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं रक्षामंत्री ने मीडियाकर्मियों के सामने 45 मिनट तक आसमान में बिताए पलों को साझा किया। उन्होनें कहा कि आज मैंने आवाज से तेज उड़ान भरी है, जो माउंट एवरेस्ट से भी ज्यादा ऊंची थी।
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि आज मैंने जाना, हमारे पायलट जब इन लड़ाकू विमानों में उड़ान भरते हैं, तो उनके सामने कैसी-कैसी चुनौतियां और परिस्थितियां रहती हैं। उन्होंने कहा कि ये अनुभव मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतारमण बोलीं, इंडियन एयर फोर्स है वर्ल्ड में बेस्ट

nirmala sitharaman- rajasthan witnessed defence minister flying sukhoi aircraft in jodhpur
निर्मला सीतारमण
सीतारमण ने भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की एयरफोर्स में से इंडियन एयरफोर्स बेस्ट है। देश के रक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद निर्मला सीतारमण करीब दो बार पश्चिमी के राजस्थान के दौरे पर आ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना के लिए जोधपुर हमेशा से काफी अहम ठिकाना रहा है, इसलिए सुपरसोनिक विमान सुखोई की स्क्वाड्रन यहां पर तैनात हैं। देश की सुरक्षा के लिहाज से यह ठिकाना इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे विमान यहां से सिर्फ 20 मिनट में पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार वर्तमान में भारतीय वायु सेना के पास 200 से ज्यादा सुखोई विमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed