राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के 13 शहरों में लगाया रात्रि कर्फ्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी होने तक 13 जिलों में रात के 8 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी। इन जिलों में कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर का शहरी क्षेत्र शामिल है।
राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2700 पहुंची
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नए मामले शुक्रवार को आए जिससे कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 3,08,852 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2,700 हो गई।
ताजा आंकड़े के अनुसार जयपुर में अबतक 502, जोधपुर में 290, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Night curfew from 8 pm to 6 am will be in force within the urban limits of the district head quarter towns of 13 districts — Kota, Jaipur, Jodhpur, Bikaner, Udaipur, Ajmer, Alwar, Bhilwara, Nagore, Pali, Tonk, Sikar & Ganganagar: Rajasthan Government
— ANI (@ANI) January 2, 2021