फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New born death in JK lawn hospital in jaipur

चार दिन के बच्चे का शव लेकर सड़क पर बैठा बाप

Thu, 03 Aug 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 03 Aug 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
New born death in JK lawn hospital in jaipur
शव को गोद में लेकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
राजधानी के जेके लोन अस्पताल में आज नवजात की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए परिजन मृत शिशु का शव लेकर अस्पताल के बाहर सड़क पर आ गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


मामला जयपुर के जेके लोन अस्पताल से जुड़ा हुआ है। यहां भरतपुर के वैर का रहने वाला कुंवर सिंह अपने चार दिन के नवजात बच्चे को तबीयत खराब होने पर इलाज कराने के लिए लाया था। बच्चे के सांस में तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इसी दौरान आज बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने यहां मौजूद स्टाफ और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अब मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने यहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर जब उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से बच्चे को देखने के लिए कहा तो वे इधर—उधर व्यस्त रहे। इसके बाद उन्होंने बच्चे को संभाला, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, उन्हें धक्के देकर निकाला बाहर

New born death in JK lawn hospital in jaipur
शव को गोद में लेकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
परिजनों ने वार्ड में मौजूद स्टाफ से मौत का का​रण पूछा तो कहासुनी हो गई। तब परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने उन्हें धक्के देकर अभद्रता कर वार्ड से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन जेके लोन अस्पताल के बाहर सड़क पर आकर बैठ गए। वहां विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृत बच्चा परिजनों की गोद में था।

इससे वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर मोतीडूंगरी थानाप्रभारी शिवदयाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद नवजात के परिजनों को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद कुंवर सिंह ने अस्पताल अधीक्षक अशोक गुप्ता से मुलाकात कर वार्ड में मौजूद स्टाफ के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें डॉक्टर व नर्सिंगकर्मियों पर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed