फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   new born baby death in banswara government hospital

दो माह में 90 मासूमों की मौत के जिम्मेदार बताए गए ये आठ लोग, जानें..

Tue, 05 Sep 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
new born baby death in banswara government hospital
फाइल फोटो।

जिनकी  आंखों में उज्जवल भविष्य का सपना देखा जाता है अगर हमारा सिस्टम उन्हें ही बचाने में सफल नहीं है तो चिंता होना लाजिमी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ राजस्थान का बांसवाड़ा भी नवजातों की कब्रगाह बन गया है।

बांसवाड़ा के प्रमुख सरकारी अस्पताल में बीते करीब दो माह में 90 नवजात दम तोड़ चुके है।

हालात यह है कि राजस्थान सरकार तक इन मौतों की चीख 60 नवजात की मौत के बाद पहुंची। लेकिन कार्रवाई करते-करते 30 और मासूम मौत की नींद सो चुके थे। 

विज्ञापन

अब शुरू की कार्रवाई

new born baby death in banswara government hospital
स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान

अब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने इन मौतों के लिए  आठ चिकित्सकों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की है।

जिसमें पीएमओ सहित तीन चिकित्सकों का निलंबित किया गया है जबकि पांच ​चिकित्सकों को एपीओ करने के ​आदेश जारी किए गए है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई में पीएमओ डॉ वी के जैन, गायनी विशेषज्ञ डॉ पी सी यादव व ब्लॉक पीएमओ डॉ जीतेन्द्र बंजारा को निलंबित किया गया।

जबकि आरसीएचओ डॉ मनीषा चौधरी, गायनी डॉ दिव्या पाठक, डॉ ओ पी उपाध्याय, डॉ जयश्री जैन व डॉ शालिनी नानावटी को एपीओ किया गया है।

जांच कर रही है सरकार

new born baby death in banswara government hospital
फाइल फोटो।

 गौरतलब है कि यहां नवजातों की हो रही मौत के अलग-अलग कारण बताए गए है। ज्यादातर मौत नवजात के कम वजन से होना बताई गई है।

वहीं प्रसूताओं को समुचित पोषक आहार भी नहीं मिलना कारणों में सम्मलित होना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed