फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Muslim youth for love changed religion

इश्क की खातिर मुस्लिम युवक ने बदला मजहब, 'अंसारी' से बना 'मित्तल'

Thu, 24 Aug 2017 09:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth for love changed religion
अमन ने की ईना से शादी - फोटो : अमर उजाला
अब तक लव जिहाद के जो मामले सामने आए हैं, उनमें हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाने की बात सामने आती रही है। सम्भवतः यह पहला मामला है, जिसमें लड़के ने अखबार में नाम बदलने का विज्ञापन जारी किया और अपने प्यार को हासिल करने के लिए एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू वैदिक धर्म अपनाया। साथ ही, हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई।
विज्ञापन


अपनी तरह की ये मामला राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है। यहां एक युवक ने डेढ़ माह पूर्व वैदिक धर्म स्वीकार करते हुए आज अपना शुद्धिकरण करवा कर हिन्दु युवती से शादी की। इस युवक का आज महर्षि दयानंद स्मृति भवन में वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठान करके शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से सनातन धर्म की प्रक्रिया से जोधपुर के आर्य समाज रातानाडा में विवाह समारोह संपन्न कराया गया।

मां हिन्दू और पिता मुस्लिम

Muslim youth for love changed religion
ईना के साथ लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मोडल गांधी पी एस राजारहाट टाटा गेट डी 002 कईखाली एंकलेव निवासी अमन अंसारी पुत्र मोहम्मद इदरिश ने 11 जुलाई 2017 को सनातन वैदिक धर्म को स्वीकार कर अपना नाम अमन मित्तल रख लिया है।

इस दिन उसने पूना में भी प्रतिज्ञा मय स्टाम्प पेपर को स्थानीय अखबारों में प्रकाशित करवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम भी अमन अंसारी की जगह अमन मित्तल कर दिया। इस संबंध में उसने महाराष्ट्र सरकार के यहां संबंधित दस्तावेज भी पेश कर अपने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को कानूनी दर्जा दिलाया।

लड़के की मां हिन्दू बताई जा रही है और पिता मुस्लिम। लेकिन उसने अपनी स्वैच्छा से यह कदम उठाकर एक नई मिसाल पेश की है।

दहेज से दूर रहने का लिया संकल्प

Muslim youth for love changed religion
जीवन भर साथ रहने के लिए वचन भी - फोटो : अमर उजाला
महर्षि दयानंद स्मृति भवन में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अमन मित्तल का आज वैदिक मंत्रोचार के साथ हिन्दू धर्म स्वीकार करने के लिए शुद्धिकरण किया गया।  इस दौरान उसकी मंगेतर ईना गुप्ता भी थी।

ईना मारवाड़ खादी भंडार रातानाडा के रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता की बेटी हैं। इसके साथ ही दोनो पक्षों के परिजन मौजूद थे। अमन से शादी रचाने वाली ईना गुप्ता ने भी अपन शपथ पत्र में हिन्दू धर्म और विशेष कर आर्य समाज की व्यवस्थाओं, जिसमें दहेज मुक्त शादी करने के लिये अपनी सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed