{"_id":"5a9559934f1c1bdd0b8b638e","slug":"muslim-women-will-now-take-a-mute-procession-against-triple-talaq-bill-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल तलाक कानून के खिलाफ अब राजधानी में मुस्लिम महिलाएं निकालेंगी मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल तलाक कानून के खिलाफ अब राजधानी में मुस्लिम महिलाएं निकालेंगी मौन जुलूस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
झुंझुनूं में मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल तलाक कानून के विरोध मुस्लिम महिलाएं बुधवार को राजधानी में मौन जुलूस निकालेंगी। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में ये जुलूस सुबह 10 बजे पिंकसिटी जयपुर के चार दरवाजा से घाटगेट होता हुआ मुस्लिम मुसाफिर खाना पहुंचेगा। यहां सभा आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शन ट्रिपल तलाक कानून को वापस लेने या सेलेक्ट कमेटी में भिजवाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि तलाक और निकाह का कानून हमारी शरियत में और कुरान में हैं उसके अनुसार तलाक और निकाह होता है। इसमें कोई गलत नहीं है। केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तीन तलाक पर रोक लगाने का बिल लोकसभा में पारित किया है।
विज्ञापन
राजस्थान में इस ट्रिपल तलाक कानून के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे है। हाल में झुंझुनूं में और इससे पहले कोटा में भी मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।