फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Murder: a woman killed her two child for her illigal realation in alwar

प्यार में 'अंधी' हुई तीन बच्चों की मां, अपनी ही औलादों के खून से रंग लिए हाथ

Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Murder: a woman killed her two child for her illigal realation in alwar
बच्चों को सुला दी मौत की नींद - फोटो : अमर उजाला
एक विवाहिता पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने दो मासूम बच्चों के खून से हाथ रंग लिए। 
विज्ञापन


यह मामला भी राजस्थान के अलवर जिले का है। अलवर में पिछले कुछ दिनों में ऐसी दूसरी घटना है जब शादीशुदा महिला ने अवैध संबंधों के चलते इस तरह का खौफनाक कदम उठाया है। पिछले दिनों यहां एक महिला ने अपने पति और बच्चों की हत्या की थी। ताजा मामला भिवाड़ी फेस थर्ड थाना क्षेत्र के जोड़िया मेव गांव का है। 

यहां रशीद की पत्नी मुनफीदा ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 साल है। घटना के वक्त बड़ी बेटी नानी के पास गई थी इसलिए जान बच गई, लेकिन बाकी दोनों बच्चे मोहम्मद सैफ और हिबा को मां ने पहले नहलाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

यूं रची पूरी साजिश

Murder: a woman killed her two child for her illigal realation in alwar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी मुनफीदा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुनफीदा के किशनगढ़ बास के मोठूका गांव के रहने वाले समयदीन से अवैध संबंध है। समयदीन करीब एक महीने से मुनफीदा के घर में ही रह रहा था। 

घटना के 6 दिन पहले दोनों ने भाग कर शादी रचाने की योजना बनाई। प्रेमी बच्चों को साथ नहीं ले जाना चाहता था। इसके बाद साजिश के तहत मां ने दोनों बच्चों को को नहलाया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 

मामले को छिपाने की कोशिश की गई

Murder: a woman killed her two child for her illigal realation in alwar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
हत्या के बाद पूरे मामले को छिपाने की कोशिश भी की गई, लेकिन गांव से बच्चों की मौत की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंच ही गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। अब पुलिस मां और उसके प्रेमी समयदीन को गिरफ्तार कर लिया है।

समयदीन चौपानकी में ही बाइक ठीक करने की दुकान करता है और पिछले काफी समय से मुनफीदा के सम्पर्क में था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed