फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MP Diya remembers Rajmata Gayatri Devi at Delhi Literature Festival

Jaipur: डीयू लिट फेस्ट में सांसद दीया ने राजमाता को किया याद, बोलीं-बालिका शिक्षा की जुनूनी थीं गायत्री देवी

Sat, 18 Mar 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Mar 2023 07:58 AM IST
सार

राजमाता गायत्री देवी न केवल मेरे लिए बल्कि इस देश और विश्व भर में कई लोगों के लिए एक आदर्श थीं। अपने आकर्षण और सुंदरता के लिए जानी जाती थीं। राजसमंद की बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने शुक्रवार को दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में ये बात कही।

विज्ञापन
MP Diya remembers Rajmata Gayatri Devi at Delhi Literature Festival
दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दीया कुमारी ने कहा कि गायत्री देवी लड़कियों की शिक्षा के लिए जुनूनी थीं और उन्होंने 1940 के दशक में स्कूलों और खेल संस्थानों की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि वह अपने समय से बहुत आगे थीं, एक महिला जिसने घोड़ों की सवारी की, बैडमिंटन और टेनिस खेला, गोल्फ क्लब और टेनिस क्लब शुरू किया और मेरे दादा, महाराजा सवाई मान सिंह के पूर्ण सहयोग से लड़कियों और महिलाओं के जीवन में बदलाव का नेतृत्व किया। मैं राजमाता के शुरू किए गए एमजीडी स्कूल में भी गई। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मेरे बड़े होने के वर्षों पर उनकी गहरी छाप थी।
विज्ञापन


'ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स' पर जयपुर की जानी-मानी लेखक धर्मेंद्र कंवर से बातचीत
दीया कुमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी के आयोजित दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रही थीं, जोकि अपनी शताब्दी मना रहा है। वे स्वर्गीय राजमाता गायत्री देवी के संस्मरण 'ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स' पर जयपुर की जानी-मानी लेखक धर्मेंद्र कंवर से बातचीत कर रही थीं। बातचीत के दौरान दीया कुमारी ने महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय को दुनिया के प्रमुख महल-संग्रहालयों में से एक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय राजमाता से प्रेरित होकर उन्होंने प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (पीडीकेएफ) स्थापित किया था, जिन्होंने महिलाओं को समाज में अपना सही स्थान हासिल करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। पीडीकेएफ, उनकी तरह, ग्रामीण और शहरी महिलाओं और लड़कियों के जीवन-कौशल को बढ़ा रहा है, और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन


पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति में कई मायनों में बेहतरी हुई
राजसमंद सांसद ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति में कई मायनों में बेहतरी हुई है। महिला-केंद्रित और महिलाओं के नेतृत्व में विकास में बदलाव आया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीति एक पुरुष प्रधान क्षेत्र रहा है। आज के समय में लोकसभा में केवल 82 महिला सांसद हैं। महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए एक मजबूत समर्थन प्रणाली की आवश्यकता है क्योंकि यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया
दीया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन सभी महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है जो राजनीति में प्रवेश करना चाहती हैं। कुछ महत्वपूर्ण विभागों को महिला मंत्रियों द्वारा संभाला जा रहा है, जैसे कि निर्मला सीतारमण। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय महिलाओं का राजनीति में उज्ज्वल भविष्य है और उन्होंने आशा व्यक्त की, कि भारत एक 'जेंडर-बेलेंस्ड पॉलीटिकल लीडरशिप' बने। दीया कुमारी ने लिटरेचर फेस्टिवल शुरू करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed