{"_id":"640eac4ca5b1ebd552039f47","slug":"mp-arun-singh-said-that-the-cm-is-doing-politics-by-dividing-the-heroines-into-factions-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मीणा का हाल जानने पहुंचे सांसद अरूण सिंह, बोले- वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मीणा का हाल जानने पहुंचे सांसद अरूण सिंह, बोले- वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे सीएम
Mon, 13 Mar 2023 10:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:23 AM IST
सार
वीरांगनाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के दौरान पुलिस दुर्व्यवहार में घायल भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल से मुलाकात करने भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों की वीरांगनाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के दौरान पुलिस दुर्व्यवहार में घायल भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल से मुलाकात करने भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह जयपुर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने एसएमएस डॉ. साहब का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रभारी अरूण सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को सहायता देने के मामले में कांग्रेस मुख्यमंत्री गहलोत का रवैया असंवेदनशील रहा है, जबकि उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीरांगनाओं से मिलकर घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को दरियादिली दिखाकर पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से भी मिलना चाहिए था। गहलोत इसके बजाय शहीदों की वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं, जो अशोभनीय है।
विज्ञापन
वीरांगनाओं की प्रमुख मांग में शहीदों की प्रतिमा लगाने का कार्य, स्कूलों का शहीदों के नाम पर नामकरण, गांव में सड़क का नामकरण और परिजनों में से एक को नौकरी थी, जिसको सरकार के ही मंत्रियों ने जाकर सहमति प्रदान की थी। सरकार को घोषणा में की गई मांग को पूरा करना चाहिए। सरकार के मंत्रियों को झूठी घोषणा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन