फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mother daughter dead in udaipur

लापरवाही फिर बनी जानलेवा, तेज बहाव में बही पिकअप, मां-बेटी की मौत

Mon, 24 Jul 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
mother daughter dead in udaipur
पिकअप को निकालने का प्रयास करती रेसक्यू टीम - फोटो : amar ujala
दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है जिसके कारण हादसों में भी कोई कमी नहीं आ रही है। आज  राजस्थान के उदयपुर जिले में खेरवाड़ा-पहाड़ा मार्ग पर छाणी गांव के निकट चित्तौड़िया पुलिया पर सोमवार सुबह दूध की एक पिकअप वैन पुलिया में पानी के साथ बह गई। हादसे के दौरान दो युवक बाहर निकल आए,लेकिन वैन में ही मौजूद मां-बेटी उसी में ही फंसे रह गए। 
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से वैन को बाहर निकाला जा सका। मां-बेटी को नहीं बचाया जा सका। हादसा सुबह पौने आठ बजे के आसपास हुआ। पहाड़ा के गंधई गांव से एक पिकअप वैन दूध खाली कर खेरवाड़ा आ रही थी। उसमें चालक और सहयोगी युवक सवार था।
विज्ञापन


गंधई गांव में मां-बेटी भी खेरवाड़ा आने के लिए बैठ गई। चित्तौड़िया पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया। पुलिया के बीच में जाते ही पानी के बहाव के साथ गाड़ी आगे बह गई। चालक और उसका सहयोगी बाहर निकल गया, जबकी मां-बेटी उसी में ही रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरवाड़ा और पहाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए टीम और क्रेन को बुलवाया गया। वैन को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इससे पूर्व, रविवार को उदयपुर जिले के जावरमांइस क्षेत्र में नाका बाजार पुल पर कार के तेज बहाव में बहने से एक जने की मृत्यु हो गयी थी। जावर मांइस क्षेत्र मे लगातार दो दिन से बारिश होने से नाका बाजार पुल पर बहाव तेज था। पुल पार करते समय कार बह गई। 


कार चालक प्यारेलाल पुत्र मोगा जी मीणा (35) कार में फंस गया। कार में पानी घुस जाने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के साथी सिंगटवाडा निवासी प्रभुलाल और फूलचन्द्र मीणा कार के कांच तोड़कर बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed