फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Madan Prajapat wears shoes after months after reaching at Chief Minister's residence in Jaipur

Jaipur News: मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर विधायक मदन प्रजापत ने कई महीनों बाद पहने जूते, जानें क्यों...

Mon, 20 Mar 2023 10:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 10:39 PM IST
सार

बालोतरा को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए विधायक मदन प्रजापत के साथ आमजन भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बालोतरा के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

विज्ञापन
MLA Madan Prajapat wears shoes after months after reaching at Chief Minister's residence in Jaipur
मुख्यमंत्री आवास पर जूते पहनते विधायक मदन प्रजापत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा को जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री गहलोत का आधार प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में बालोतरा से विधायक के साथ आमजन पहुंचे। उन्होंने अपने जिले की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बजट में 19 नए जिलों और तीन नए संभाग बनाने की घोषणा से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। साथ ही किसान, युवा, विद्यार्थी और अन्य वर्गों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोतरा के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बालोतरा को जिला बनाकर आमजन की प्रशासन से दूरी कम कर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब राजकीय कार्यालयों में कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर नृत्य देखकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री निवास पर बालोतरा से आए कलाकारों ने ढोल और थाली की ताल पर गैर नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्हें देखकर मुख्यमंत्री अभिभूत हुए। गहलोत ने उनसे संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।


पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य सरकार की ओर से बजट में हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाएं की गई हैं। बालोतरा को जिला बनाने की मांग पूरी होने से अब क्षेत्र चहुंमुखी विकास करेगा। इस अवसर पर विधायक हीराराम सहित बालोतरा से जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed