फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   man laid down on railway track infront of rajdhani express in kota

लोग बचाते उससे पहले ट्रेन धड़धड़ाती हुई उस पर से गुजर गई

Sun, 29 Oct 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
man laid down on railway track infront of rajdhani express in kota
(गोले में) रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी लाश और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख एक शख्स अचानक रेलवे ट्रेक पर आकर लेट गया। ट्रेन धड़धड़ाती हुई उस पर से गुजर गई। 
विज्ञापन


आत्महत्या की यह घटना कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन की है। तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस को आता देख एक व्यक्ति स्टेशन से कुछ दूर ट्रेक पर जाकर लेट गया। इससे पहले उस शख्स को कोई बचा पाता इतनी ही देर में तेज गति से आ रही ट्रेन उसके उपर से गुजर गई जिससे उसके शरीर चिथड़े उड़ गए। 

घटना के बाद ट्रैक के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर ही शख्स की शिनाख्त करवाई, लेकिन उसके पहचान नहीं हो सकी। हालांकि मृतक के हाथ पर मोरपाल नाम गुदा हुआ था और उसकी शर्ट पर किसी कॉस्टेक कंपनी का नाम लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

 

आंखो से देखा दिल दहला देने वाला मंजर

man laid down on railway track infront of rajdhani express in kota
डाकनिया रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala
रेलवे ट्रैक के पास ही स्थित ईंट भट्टो पर काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद ईंट के भट्टों पर वो लोग अपना काम कर रहे थे कि तभी उन्होनें इस शख्स को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटते हुए देखा था, अज्ञात शख्स को लेटा हुआ देख मजदूरों ने उसे वहां से हटने के लिए चिल्लाने भी लगे, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

बताया गया कि कुछ मजदूर उसे बचाने के लिए ट्रैक की तरफ भागे भी मगर वो उसके पास पहुंचते इससे पहले ही ट्रेन उसे कुचलती हुई निकल गई। फिलहाल पुलिस मृतक के शव की शिनाख्तगी के साथ साथ उसका पता ठिकाना ढूंढने का प्रयास कर रही है और उसके शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को प्रथमदृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed