{"_id":"6332d04a1de03c3f8f749a28","slug":"mahesh-joshi-says-was-asked-to-call-a-meeting-of-the-legislature-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: महेश जोशी ने कहा- विधायक दल की बैठक बुलाने को कहा गया था, माकन समझे नहीं या हम समझा नहीं पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: महेश जोशी ने कहा- विधायक दल की बैठक बुलाने को कहा गया था, माकन समझे नहीं या हम समझा नहीं पाए
Tue, 27 Sep 2022 03:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:58 PM IST
सार
विधायक दल की बैठक में राय शुमारी नेता चुनने के लिए होती है, जिसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। महेश जोशी बोले कि केसी वेणु गोपाल का ट्वीट था कि विधायक दल की बैठक होगी न की कोई राय शुमारी होगी।
विज्ञापन
महेश जोशी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सियासी संकट के बीच महेश जोशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हमने अजय माकन से कहा था कि हमारी राय आप आलाकमान तक पहुचा दें, परंतु अजय माकन बोले कि पहले एक लाइन का विधायक पास होगा, फिर आपकी राय आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी। महेश जोशी बोले कि मुख्यमंत्री गहलोत ने किसी को भी नहीं कहा कि विधायक क्या करें, इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
महेश जोशी ने बताया, विधायक दल की बैठक में किसी राय शुमारी का जिक्र नहीं था, परंतु रात को जब हम अजय माकन से मिलने पहुंचे, तब अजय माकन ने कहा कि हमें राय शुमारी करनी है। महेश जोशी बोले कि हमने कहा कि अभी आप सब से मिल लें और जिसको अलग से मिलना है, वो भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
महेश जोशी बोले कि हमारी निष्ठा अशोक गहलोत के माध्यम से आलाकमान से है और रहेगी। जोशी बोले कि हमारी कोई भी शर्तें नहीं थी, हमने अजय माकन से कहा था कि हमारी बात आलाकमान तक पहुचा दें परंतु वो तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
महेश जोशी बोले कि अगर आलाकमान नोटिस जारी करता है तो हम उसका जवाब देंगे और अपनी पूरी बात आलाकमान तक पहुंचाएंगे। महेश जोशी ने स्पष्ट कर दिया कि अगर मुख्यमंत्री बदला जाता है तो वो 102 विधायकों मैं से ही होना चाहिए। ये हमारा हक है और अधिकार है, गहलोत हमारे अभिभावक हैं और रहेंगे।