फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lokrang 2021 folk dance festival inaugurated in jaipur

लोकरंग उत्सव : देश और प्रदेश के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, 26 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Sun, 19 Dec 2021 12:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

विजिटर्स के लिए यह प्रदर्शनी 26 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9.30 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
lokrang 2021 folk dance festival inaugurated in jaipur
lokrang 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में चल रहे 11 दिवसीय 24वें 'लोकरंग-2021' के तीसरे दिन रिदम ऑफ केरला के तहत केरल के विभिन्न लोक संगीत और नृत्यों की प्रस्तुति की सीरीज की भी शुरूआत हुई। जिसमें शनिवार को केरल का इडक्का वादन और मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्तुतियां लोकरंग उत्सव के अंतर्गत 22 दिसंबर तक आयोजित होंगीं। इस दौरान केरल के कलाकार विभिन्न लोक संगीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इनमें नागा काली थेयम, अर्जुना नृत्यम, गुरूदेवन वेल्लातु, मयूरा नृत्यम, लोक नृत्य, इडक्का वादन, वाद्य जुगल बंदी आदि प्रस्तुतियां शामिल होंगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही लोकरंग उत्सव के तहत शनिवार को जेकेके के मध्यवर्ती में दिव्यांग कलाकारों द्वारा 'डांस ऑन व्हील्स' प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। जेकेके में दर्शकों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान राजस्थान का भोपा गायन, गोवा का धनगर नृत्य, मध्यप्रदेश का बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही राजस्थान के कलाकारों ने तेरह ताल प्रस्तुत किया। गुजरात के कलाकारों ने गोप गुन्थन, राजस्थान का भवाई, दिल्ली से आए कलाकारों ने डांस ऑन व्हील्स, पश्चिम बंगाल का परूलिया छाऊ, राजस्थान का चकरी नृत्य, और कर्नाटक का ढोलकुनीथा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई नगाड़ा, कठपुतली, नट, अलगोजा, बहुरूपिया,राजस्थानी नृत्य कालबेलिया, जादूगर, भोपा गायन, राजस्थानी नृत्य-बालम छोटो सो, भपंग वादन के साथ ही ढफ नृत्य की प्रस्तुति होगी। यह आयोजन जेकेके, कला एवं संस्कृति विभाग और रुडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेकेके के शिल्पग्राम में राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला भी चल रहा है। इस मेले में देशभर के पुरस्कृत शिल्पियों द्वारा निर्मित कलात्मक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है व ब्रिकी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed