{"_id":"59e219bc4f1c1b6d548b73bf","slug":"lizard-found-in-the-food-of-the-government-canteen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन में छिपकली की पूंछ को वो मिर्च समझ खाने वाला था, यूं बच गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन में छिपकली की पूंछ को वो मिर्च समझ खाने वाला था, यूं बच गया...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक और इनसेट में छिपकली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल की कैंटीन में खाना खा रहे एक मरीज के परिजन अचानक हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने देखा कि जिसे वे मिर्च समझकर खाने वाले थे, असलियत में वो छिपकली की पूंछ थी।
लापरवाही का यह आलम राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेके लोन में देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी बॉबी आज अपने बच्चे को दिखाने के लिए जेके लोन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वे अस्पताल की कैंटीन में खाने खाने पहुंचे।
आॅर्डर के बाद उनकी टेबल पर खाना आ गया। इस दौरान उन्होंने सब्जी में मिर्च उठाई तो उन्हें कुछ अटपटा सा लगा। गौर से देखा था वह छिपकली की पूंछ थी। इसे देखते हुए उनके होश उड़ गए। खाना छोड़कर उन्होंने कैंटीन स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

कोई नहीं मरा, तुम्हारे भी कुछ नहीं होगा
जेके लोन अस्पताल
- फोटो : फाइल फोटो
थोड़ी देर बाद कैंटीन संचालक भी वहां आ गया और उल्टा शिकायतकर्ता पर बरसने लगा। उसने कहा कि दूसरी सब्जी ले लो। इसे खाकर कई लोग जा चुके हैं, अब तक तो कोई नहीं मरा। तुम्हारे भी कुछ नहीं होगा।
इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि इस कैंटीन में मिलने वाले घटिया खाने को लेकर वे अस्पताल प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, आज हुए हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है।